खबरदेश

पत्नी की हथौड़ा मारकर की हत्या, फिर खून से सने कपड़ों के साथ पुलिस के पास पहुंचा पति


सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिले में सिर पर हथौड़ा मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप मिकैनिक पति पर है। वारदात के बाद आरोपी पति सरेंडर करने थाने पहुंच गया। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मीरपुर कॉलोनी की आरती और उसका पति मक्खन सिंह दोनों घर में थे। दोनों बच्चे मौसी के पास गए थे। इस दौरान उनकी आपस में नोकझोंक हुई। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 से 8 बजे मक्खन सिंह ने पत्नी आरती के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी।
एक-दूसरे के चरित्र पर करते थे शक
महिला के पिता दिनेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। उनके बीच मनमुटाव के चलते कई बार झगड़े हुए। पंचायती तौर पर फैसले हुए और सहमति बन जाती थी। यह नहीं पता था कि मक्खन उनकी बेटी की हत्या कर देगा। वारदात की सूचना पर जब वे आरती के घर पहुंचे तो बेटी चारपाई पर लेटी मिली, लेकिन जिंदा नहीं थी।
दोनों को दो बेटे
दिनेश शर्मा ने बताया कि साल 2004 में उनकी बेटी आरती की शादी मक्खन सिंह के साथ हुई थी। दामाद कभी-कभार शराब पीता था। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 16 साल का है और दूसरा बेटा 14 साल का है। दोनों स्कूल की छुट्टियों के कारण मौसी के पास गए हैं। आरती घर के कामकाज के साथ टेलरिंग और मनियारी का काम करती थी। सदर थाने के एसआई लेखराज ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल औजार कब्जे में लिया जाएगा। मामले में जांच चल रही है। मृतक महिला आरती के पिता दिनेश शर्मा के बयान पर आरोपी मक्खन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button