देशविदेश

5 जुलाई को आने वाली है बड़ी तबाही! ‘नए बाबा वेंगा’ की भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: अगले महीने कयामत का दिन आ सकता है। दरअसल, जापान में एक भविष्यवाणी ने तहलका मचा दिया है। ये भविष्यवाणी एक मंगा आर्टिस्ट ने की है। मंगा आर्टिस्ट रयो तात्सुकी (Ryo Tatsuki) को जापान का ‘नया बाबा वेंगा‘ कहा जा रहा है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 5 जुलाई 2025 को जापान में एक आपदा आएगी। इस भविष्यवाणी से काफी लोग डरे हुए हैं। इसके कारण कारण वे जापान जाने वाली अपनी फ्लाइट कैंसिल करा रहे हैं। यह भविष्यवाणी उनकी 2021 की मंगा ‘द फ्यूचर आई सॉ’ में छपी है। भविष्यवाणी में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन, लोग डरे हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पिछली भविष्यवाणियां सच हुई हैं। रयो तातसुकी सिर्फ एक मंगा बनाने वाली आर्टिस्ट नहीं हैं। वह अपनी कला को सपनों पर आधारित भविष्यवाणियों के साथ मिलाती हैं।

पहले की हैं ये भविष्यवाणियां

रयो तात्सुकी ने पहले भी कई बड़ी घटनाओं की भविष्यवाणियां की हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि मार्च 2011 में जापान में भूकंप और सुनामी आएगी। उस समय जापान में भारी सुनामी आई थी। इसके अलावा उन्होंने प्रिंसेस डायना की मौत, फ्रेडी मर्करी का निधन और कोरोना महामारी की भी भविष्यवाणी की थी। उनका दावा है कि कोरोना का एक नया और खतरनाक रूप साल 2030 में वापस आएगा। उनकी मंगा किताबों को सालों से लोग पसंद कर रहे हैं। लेकिन 5 जुलाई 2025 की भविष्यवाणी अचानक वायरल हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जापान में एक बड़ी आपदा आएगी। इस वजह से लोग डर रहे हैं, खासकर पर्यटक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button