खबरबिज़नेस

All Time High पर सेंसेक्स 85,836 और निफ्टी 26,200 के पार

शेयर बाजार ने आज यानी 26 सितंबर को लगातार 7वें दिन ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,732 और निफ्टी ने 26,181 का स्तर छुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 666 अंक की तेजी के साथ 85,836 और निफ्टी में भी 211 अंक की तेजी रही, ये 26,216 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो उसमें सबसे ज्यादा ऑटो सेक्टर के शेयर्स में तेजी है।

एशियाई बाजारों में आज तेजी

एशियाई बाजार में आज तेजी है। जापान के निक्‍केई में 2.49% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.71% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.58% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
25 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.70% गिरकर 41,914 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.043% बढ़कर 18,082 पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.19% की गिरावट रही।
NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 25 सितंबर को 973.94 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,778.99 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
कल भी बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 25 सितंबर को लगातार छठे दिन शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,247 और निफ्टी ने 26,032 का स्तर छुआ था।

इसके बाद सेंसेक्स 255 अंक की तेजी के साथ 85,169 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 63 अंक की तेजी रही, ये 26,004 के स्तर पर बंद हुआ था। ऑटो, IT, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में तेजी देखने को मिली थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button