वन विभाग के अधिकारियों और व्यापारियों को जैव विविधता अधिनियम की जानकारी दी
भोपाल में जैव विविधता संरक्षण पर कार्यशाला

मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड ने भोपाल वन वृत में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला जैव विविधता संरक्षण और जैव संसाधनों के लाभ प्रभाजन के साम्यपूर्ण विभाजन पर केंद्रित थी। बोर्ड के सदस्य सचिव सुदीप सिंह के निर्देश पर आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न हितधारकों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें वन वृत भोपाल के अधिकारी, कर्मचारी,फॉरेस्ट स्टाफ और जैव विविधता समितियों के प्रतिनिधि शामिल थे। साथ ही जैव संसाधनों के व्यापारी और विनिर्माता भी मौजूद रहे।कार्यशाला में जैव विविधता अधिनियम 2002 की विभिन्न धाराओं और पंजीयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा के वन मंडल अधिकारी और उप वन मंडल अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा वन वृत्त भोपाल के सभी परिक्षेत्र अधिकारी, वन कर्मचारी और जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्य भी कार्यशाला में शामिल हुए।