मध्य प्रदेशमनोरंजन

भारतीय सिंधु सभा ( लेडीज़ विंग) द्वारा तीज उत्सव का आयोजन आज

भोपाल। भारतीय सिंधु सभा महिला विंग एवं प्लेओटल इन्न एरिया के सहयोग से प्री- राखी एवं तीज उत्सव का आयोजन आज 17 अगस्त को शाम 4 बजे हलालपुरा स्थित प्लेओटल इन्न एरिया में किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ीएवं महिलाओं को अपनी परंपरा रीति रिवाज ,संस्कृति ,से रुबरू कराना है। इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए लाइव म्यूजिक, तंबोला, फैशन शो, तीज क्वीन अवार्ड, तंबोला क्वीन, बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस अवार्ड, म्यूजिकल चेयर सहित कई प्रकार के ग़ेम्स रखे गये है एवं अनेकों आकर्षक उपहार महिलाओं को दिये जाएँगे। भारतीय सिंधु सभा महिला विंग की राष्ट्रीय मंत्री कविता इसरानी एवं प्रदेश अध्यक्ष माया पंजवानी ने बताया कि तीजड़ी पर्व हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इसलिए तीज से पहले महिलाओं के लिए इस तरह का मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम सावण जी सिक् (सावन का स्नेह) दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button