मध्य प्रदेश

विधायक भगवान दास सबनानी ने उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी के विशेष विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के साथ ध्वजारोहण किया

खुद जियो औरों को भी जीने दो यही तो है जिंदगी का रास्ता जब सुर-ताल में यह गीत मंदबुद्धि बच्चों ने गया तो कौतूहल के साथ सभी की आंखें नम थी यही थी सच्ची आजादी की परिभाषा !

देश की आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक  भगवान दास सबनानी जी द्वारा उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी के विशेष विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के साथ ध्वजारोहण किया गया ! इस अवसर पर फैंसी ड्रेस व गमला सजाओ के सभी प्रतिभागियों को विधायक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया ! संस्थापक श्रीमती दीप्ति पटवा द्वारा विशेष विद्यालय की समस्त जानकारी व उपलब्धियां से विधायक महोदय को अवगत कराया ! श्रीमती निर्मला उपाध्याय व वंशिका मुरजानी द्वारा बच्चों को गायन की शिक्षा दी गई साथ ही गायन प्रतियोगिता कराई ! श्रीमती कल्पना परिहार द्वारा सभी प्रतिभागियों को उपहार श्रीमती निर्मला यादव,अलका श्रीवास्तव, श्रद्धा शर्मा,अनुष्का,जकीरा बानो द्वारा किए गए विशेष प्रयास से 80 विशेष बच्चों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफल रहा ! भगवान दास सबनानी जी ने बच्चों को आशीर्वाद व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button