खबरमध्य प्रदेश
रोशनी ग्रुप के सदस्यों ने एक पेड़ देश के नाम की शपथ ली और सभी को गमले के साथ पौधे प्रदान किए गए

एक पेड़ देश के नाम
रोशनी ग्रुप ने 15 अगस्त की थीम पर सीमा जैन ने एक किटी आयोजित की थी ,थीम के अनुरूप ही सबने तिरंगे के कलर की ड्रेस पहनी और गेम भी उसी के अनुसार खिलाये गये।
सभी सदस्यों ने एक पेड़ देश के नाम की शपथ ली और सभी को गमले के साथ पौधे प्रदान किए गए।ग्रुप की सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ किटी में भाग लिया और रीना मेहता, सोनिया मेहता, सुरभि नाहर, शोभा पितलिया ने थीम के अनुसार पुरूस्कार प्राप्त किया।ग्रुप की सीमा जैन ने बताया कि हम सब इसी प्रकार से सामाजिक और देश की सेवा करते रहते हैं।

