अध्यात्मएजुकेशनखबरमध्य प्रदेश
स्वतंत्रता दिवस पर डांस कोरियोग्राफर दीपाशीष और उनके छात्रों ने मंच से किया दर्शकों को भाव विभोर


सेज इंटरनेशनल स्कूल अयोध्या बायपास में भारत एक अनोखा राग भारतीय कला एवं संस्कृति मंच से कोरियोग्राफर दीपाशीष जायसवाल और उनके बीस छात्रों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगभग 20 मिनिट का आर्मी और डांस ड्रामा एक्ट की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को अंत तक बांध कर रखा, साथ की दर्शक भाभुक भी हो गए। देश भक्ति से भरपूर इस प्रस्तुति में एक्ट,ड्रामा, डांस सब कुछ शामिल था। कार्यकर्म में आए अतिथियों और दर्शको के द्वारा प्रस्तुति को बहुत पसंद किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी बिट्टू शर्मा, आईपीएस शामिल हुईं , साथ ही उन्होने दीपाशीष और उनके छात्रों को शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी।

