अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

ब्राह्मणों ने उपकर्म कर बदले जनेऊ, लिया संकल्प

ब्राह्मण समाज ने शीतलदास की बगिया पर मनाया श्रावणी पर्व

भोपाल।श्रावणी पर्व ब्राह्मणों के लिए अति महत्व का पर्व है। इस दिन कर्मकांडी ब्राह्मण नदी अथवा सरोवर के तट पर विभिन्न उपकर्म स्नानादि कर जनेऊ बदलते हैं और संकल्प लेते हैं। पंडित राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रावणी पवित्र पर्व माना गया है। सोमवार को ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग संस्कार मंच के तत्वावधान में सनातन वैदिक ब्राह्मणों द्वारा राजधानी के सुरम्य भोजताल कमला पार्क स्थित शीतलदास की बगिया पर प्रात: 7:30 बजे से श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया। पंडित विष्णु राजौरिया ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के माध्यम से ब्राह्मणों को प्रायश्चित संकल्प, हेमाद्रि संकल्प, दशविधि स्नान, पुष्टिकर औषधि स्थान, देव, ॠषि, पितृ तर्पण, पंचांग पूजन सप्तॠषि पूजन तथा अभिमंत्रित यज्ञोपवीत धारण कराए गए। तत्पश्चात पंडित अनिल दुबे शास्त्री द्वारा पूजन अर्चन करवाया गया। आयोजन में भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों के ब्राह्मण बंधु शामिल हुए। सभी ब्राह्मण बन्धुओ ने समय पर उपस्थित होकर उपाकर्म स्नानादि के बाद संकल्प लिए। कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करें। कार्यक्रम में मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजौरिया, राकेश चतुर्वेदी, एलएन शर्मा, महेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश दुबे, अनिल दुबे, प्रफुल्ल रावत रमन तिवारी राजकुमार चौबे अंबिका प्रसाद राजेश पाठक अजय पांडे अजय मिश्रा संतोष शर्मा प्रेम नारायण मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button