खबरमध्य प्रदेश

हरि वृद्धाश्रम में लायंस क्लब विदिशा द्वारा बुजुर्गों के भोजन की व्यवस्था की गई

लायंस क्लब विदिशा द्वारा सतत हंगर एक्टिविटीज चलाई जाती है। जिसमें गरीब, असहाय, निर्धन, बेबस ,लाचार,वृद्ध, बुजुर्ग आदि लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाता है। इसी क्रम में लायंस क्लब विदिशा द्वारा रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर हरि वृद्धाश्रम में 70 लोगों को हंगर एक्टिविटीज के तहत भोजन कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं पुरुषों में प्रसन्नता देखी गई महिलाएं बड़े उत्साह के साथ दोनों हाथ बढ़ाकर लायंस क्लब के पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान कर रही थी। जिसके कारण वहां का माहौल रक्षाबंधन के पूर्व ही बहुत ही खुशहाल हो गया।अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने संबोधन में कहा गरीब, निर्धन, बुजुर्ग ,असहाय लोगों की लोगों की सेवा से बड़ी और कोई सेवा नहीं हो सकती। भूखे को भोजन करना सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम का संचालन अवंती बाई स्कूल संचालक लायन मेहताब सिंह नरवरिया जी द्वारा एवं आभार व्यक्त के सी प्रजापति द्वारा किया गया। इसमें अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन डॉक्टर रवि साहू,पूर्व एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस,क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ लायन इंजी. अजय साहू,लायन मेहताब सिह नरवरिया,केसी प्रजापति,लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन अमित सनस, कोषाध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा,लायन विजय मौर्य, लायन मेघा दुबे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button