खबरमध्य प्रदेश

ब्रह्मकुमारी कौशल्या दीदी एवं सपना दीदी के सानिध्य में लायंस क्लब विदिशा ने मनाया रक्षाबंधन*

लायंस क्लब विदिशा द्वारा आज रक्षाबंधन कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी सेंटर बालाजीपुरम में ब्रह्माकुमारी सपना दीदी के सानिध्य में आयोजित किया गया। जहां पर सभी लायंस पदाधिकारीयों ने सर्वप्रथम मैडिटेशन किया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारी को सपना दीदी द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया एवं सभी को कार्ड के द्वारा उनके बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त लक्ष्मण भाई जी द्वारा किया गया। जिसमें लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, एमजेएफ लायन इंजीनियर अजय साहू, क्लब सचिव लायन अभयराज पचौरी, लायन के सी प्रजापति, लायन घनश्याम स्वर्णकार, के साथ ही अन्य चार-पांच साथी उपस्थित रहे। *किला अंदर सेंटर*। इसके पश्चात लायंस क्लब की टीम सभी पदाधिकारीयों के साथ वाहनों से अंदर किला ब्रह्माकुमारी सेंटर पर पहुंची। जहां पर कौशल्या दीदी के द्वारा अपने भाइयों की अगवानी की गई। दीदी ने भाइयों के सेंटर से परिचित कराते हुए माउंट आबू जाने के लिए प्रेरित किया और बाबा के बारे में जानकारी प्रदान की। सभी लायन साथियों ने बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ कौशल्या दीदी के हाथों से कलाई में राखी बंधवाई। यहां पर भी कार्ड के माध्यम से अपने बारे में जाना एवं चाय नाश्ते के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त भाई जी डॉक्टर जीवनलाल मालवीय जी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button