उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भी शिक्षक भर्ती 2018 आज तक अधूरी
पदवृद्धि के साथ भर्ती पूर्ण कराने शिक्षक दिवस पर शेष पात्र अभ्यर्थी करेंगे प्रदर्शन
भोपाल – उच्च एवं माध्यमिक स्थाई शिक्षक भर्ती 2018 नाम मात्र के पदों पर 6 वर्षों से बहुत ही धीमी गति से चल रही है !
जिसके कारण हजारों अभ्यर्थी अपनी निर्धारित आयु सीमा को पार कर रहे हैं
अब ऐसे में प्रदेश के तमाम भावी शिक्षक हजारों की संख्या में एकत्रित होकर 5 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस के दिन राजधानी भोपाल में अपनी नियुक्ति के लिए प्रदर्शन करेंगे
पात्रता परीक्षा संघ के प्रदेश संयोजक श्यामलाल रविदास,नारी शक्ति संगठन संयोजक राम देवी पटेल सहित अश्विनी महाजन,
हरी मोहन,सौरभ मिश्रा व अन्य अभ्यर्थियों ने बतलाया कि उच्च एवं माध्यमिक प्रथम एवं द्वितीय काउंसलिंग होने के बाद भी भर्ती हजारों पद शेष हैं !
उच्च न्यायालय जबलपुर भी कई बार शिक्षा विभाग को यह निर्देश दे चुका है कि शेष रिक्त पदों पर पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्तियां दी जाएं उसके बावजूद भी तृतीय काउंसलिंग शुरू नहीं की गई।
प्रमुख रूप से निम्न मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन : –
1.माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2018 के उपेक्षित विषयों के रिक्त पदों में वृद्धि कर तृतीय काउंसलिंग शुरू कर भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए
3.माध्यमिक शिक्षक भर्ती के अंतर्गत सभी वर्गों के कुल शेष रहें 2,237 पदों पर चयन सूची जारी की जाए।
4.उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के शेष रहें सभी वर्गों के 5,935 पदों पर चयन सूचियां जारी की जाए।
5.नामों की पुनरावृति पर पूर्णतःरोक लगाते हुये शेष पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएं।