मध्य प्रदेश

नर्मदा कॉलेज में जन्माष्टमी पर व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में हिन्दी विभाग द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर व्याख्यानमाला एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए । कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य डॉ. ओ. एन चौबे, डॉ. अमिता जोशी एवम अन्य प्राध्यापकों द्वारा मां सरस्वती एवं राधा-कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के संयोजक डॉ. के जी मिश्र ने विषय-प्रवर्तन करते हुए बीज वक्तव्य में कृष्ण चरित्र को राजनीतिक आदर्श के रूप में व्याख्यायित किया । डॉ. कमल वाधवा ने कृष्ण के जीवन प्रसंगों एवम गीता के उपदेशों को वर्तमान जीवन से जोड़कर विश्लेषित किया । डॉ. हंसा व्यास ने अपने संवाद में कृष्ण के वचनों को आधार बनाकर धर्म और कर्म का स्वरूप विवेचित किया । विशिष्ट वक्ता डॉ. अमिता जोशी ने विद्यार्थियों को कृष्ण चरित्र से जीवन की समस्त जटिलताओं में भी सदैव प्रसन्न एवम समभाव रहने की सीख लेने की प्रेरणा दी । अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य डॉ. ओ. एन. चौबे ने विद्यार्थियों को कृष्ण के जीवन से निस्वार्थता एवम मानवीय प्रवृत्ति के गुण सीखने के लिए प्रेरित किया । व्याख्यानमाला के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृष्णलीला के विविध प्रसंगों पर तनिष्का शर्मा, दिव्या, प्रिया साहू, प्रियांशु, मोहिनी, अंशुल, सत्या और केतन यादव आदि विद्यार्थियों द्वारा राधाकृष्ण के रूप में नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं । इस अवसर पर डॉ. एस सी हर्णे, डॉ. सविता गुप्ता, डॉ. ममता गर्ग, डॉ. जयश्री नंदनवार, डॉ. रवि उपाध्याय, जयसिंह ठाकुर आदि प्राध्यापकों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे । आभार प्रदर्शन डॉ. कल्पना विश्वास एवम मंच संचालन डॉ. दिनेश श्रीवास्तव ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button