नूतन महाविद्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन



सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय शिवाजी नगर भोपाल में आज दिनांक 26 अगस्त 2024 को श्री कृष्णा जन्माष्टमी उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देश अनुसार महाविद्यालय में हर्ष के साथ मनाई गई
सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस बी गोस्वामी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री इंदर सिंह परमार उच्च शिक्षा मंत्री जी के निज सहायक विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ भरत व्यास जी एवं बंसल न्यूज़ के स्टेट एडिटर श्री शरद द्विवेदी जी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री कृष्ण का पंचोपचार पूजन किया गया. इसके उपरांत बंसल न्यूज़ के स्टेट एडिटर श्री शरद द्विवेदी जी के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गोस्वामी जी के साथ भगवान श्री कृष्णा से संबंधित लीलाओ, सुदामा चरित्र, मानव जीवन से संबंधित भक्ति, ज्ञान, कर्म मार्ग इत्यादि पर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से चर्चा की गई एवं छात्राओं द्वारा पूछे गए जिज्ञासु प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया कार्यक्रम के अंत में नृत्य विभाग की छात्राओं द्वारा श्री कृष्णा के महारास संबंधी नृत्य प्रस्तुत किया गया
इस अवसर पर महाविद्यालय की अधिक संख्या में छात्राएं एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे


