रामइन्फो लिमिटेड ने किसान ड्रोन्स प्राइवेट लिमिटेड के लॉन्च की घोषणा की, कंपनी दो साल में पूरे भारत में 100 से अधिक स्टोर खोलेगी
हैदराबाद, 26 अगस्त 2024: बीएसई में सूचीबद्ध और नए-नए तकनीकी समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी, रामइन्फो लिमिटेड ने अब किसानों के लिए ड्रोन बनाने वाली एक नई कंपनी किसान ड्रोन्स प्राइवेट लिमिटेड को लॉन्च कर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ये ड्रोन आधुनिक सेवाएं प्रदान कर किसानों को खेती करने में बहुत मदद करेंगे। इससे किसानों को कम समय में ज्यादा पैदावार होगी और उनकी खेती भी बहुत बेहतर होगी। ये कंपनी भारत में खेती के तरीकों में बहुत बड़ा बदलाव लाने वाली है।किसान ड्रोन्स प्राइवेट लिमिटेड को “ड्रोन-एज़-ए-सर्विस” प्लेटफ़ॉर्म के रूप में डिज़ाइन किया गया है। ये पूरे भारत में किसानों को कई तरह के लाभ पहुंचाएगा। तकनीकी रूप से आधुनिक इन ड्रोन्स का खेती में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे सटीक फ़ील्ड मैपिंग और बेहतर उर्वरक छिड़काव संभव हो सकेगा। इस तकनीकी उन्नति से कृषि उत्पादन में काफी बढ़ोतरी होने और खेती की तकनीक में सुधार आने की उम्मीद है। इससे किसानों को आधुनिक खेती के लिए एक शक्तिशाली उपकरण मिलेगा।यह पहल किसानों को ड्रोन के ज़रिए खेती करने में मदद करेगी। इसका मतलब है कि किसानों को एक ही जगह पर ड्रोन खरीदने से लेकर उसकी मरम्मत करवाने तक, और नए ड्रोन पायलटों को प्रशिक्षित करने तक, सारी सुविधायें मिलेंगी। जो लोग ड्रोन से जुड़ा नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें पैसे और सही दिशा में मार्गदर्शन मिलेगा। इससे उन्हें अपने नए उपक्रम से जुड़ी मांग को पूरा करने और कारोबार को आगे बढ़ाने में तेजी लाने में मदद मिलेगी। इस तरह किसान ड्रोन्स न केवल नए उद्यमियों के लिए बल्कि ड्रोन पायलटों के लिए भी वन-स्टॉप शॉप बन जाएगा।इस मौके पर रामइन्फो लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एल. श्रीनाथ रेड्डी ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा – “हमें किसानों के लिए अपनी नई पहल किसान ड्रोन प्राइवेट लिमिटेड के लॉन्च की घोषणा करके गर्व हो रहा है। किसान ड्रोन्स प्राइवेट लिमिटेड उन्नत तकनीक के साथ कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की हमारी लंबी यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। किसानों के लिए बेहतर ड्रोन और उत्कृष्ट सहायता सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने से, हम न केवल उत्पादकता बढ़ाते हैं, बल्कि ग्रामीण भारत में उद्यमशीलता की एक नई लहर पैदा करते हैं। यह हमारी प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक किसान, चाहे वह किसी भी स्थान पर रहता हो, आज के गतिशील कृषि उद्योग में सफल होने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों और जानकारी से लैस हो।” इस पहल के तहत अगले दो वर्षों में 100 केंद्र खोलने की योजना है। ये केंद्र आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा में खोले जाएंगे। इसमें किसानों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए दो अलग-अलग तरह के स्टोर ‘मिनी और मेजर’ स्टोर होंगे। मिनी स्टोर केवल बुनियादी ड्रोन स्टोर सुविधाएं प्रदान करेंगे जबकि मेजर स्टोर मिनी स्टोर की तुलना में बड़े होंगे और किसानों को उनकी ज़रूरत के हिसाब से विभिन्न प्रकार की ड्रोन सेवा के बारे में मार्गदर्शन करने के लिए योग्य ड्रोन पायलट के साथ विभिन्न सेवाएं प्रदान करेंगे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य अगले 12-18 महीनों में ड्रोन सेवा केंद्रों को ड्रोन ऑपरेटर्स से जोड़कर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में 1000 से अधिक उद्यमियों को तैयार करना है। साथ ही, बाजार और ड्रोन निर्माता के बीच एक मध्यस्थ के रूप में अपनी भूमिका के तहत किसान ड्रोन्स प्राइवेट लिमिटेड के पास ड्रोन सेवाओं की मांग और उस मांग को पूरा करने वाले निर्माताओं के बीच तालमेल बनाने की सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका होगी।
किसान ड्रोन्स प्राइवेट लिमिटेड कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है और इसका उद्देश्य किसानों को कई तरह के लाभ पहुंचाना है। यह इनोवेशन पैदावार में बढ़ोतरी करने के साथ ही किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने में मदद करेगा। कृषि में बदलाव लाने में नई-नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के रामइन्फो के नजरिए के साथ तालमेल बिठाने के लिए, किसान ड्रोन्स का लॉन्च एक बड़ा कदम है। किसान ड्रोन्स प्राइवेट लिमिटेड के लॉन्च होने के साथ ही, यह पहल इंडस्ट्री में ओईएम कंपनियों के साथ मिलकर तकनीक और परंपरा के बीच मौजूद अंतर को कम करेगी।



