मध्य प्रदेश
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय भोपाल में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्ष-उल्लास से मनाई गई

- ¯

मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार दिनांक 26.08.2024 को शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय भोपाल में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्ष-उल्लास से मनाई गई। जिसमें भगवान श्री कृष्ण संबंधित पूजा, भजन, व्याख्यान, आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुयें। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम.के.गुप्ता द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ. हर्षा जालोरी, डॉ. आशा वाधवानी, डॉ. नीतूप्रिया लचौरिया, डॉ. पूनम वासनिक, डॉ. सरला पटेल, डॉ. शिवाली शाक्या, डॉ. सुधांशुधर द्विवेदी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. एस.के.मल्होत्रा एवं अन्य शैक्षणिक स्टॉफ, कार्यालयीन स्टॉफ तथा विद्यार्थियों भी कार्यक्रम में उपस्थित हुये।


