अध्यात्ममध्य प्रदेश
संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 21 मार्च से
वृंदावन धाम के नीरज नयन महाराज करेंगे ज्ञानगंगा रस की वर्षा

भोपाल। गणेश पार्क दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान भक्ति यज्ञ महोत्सव का आयोजन 21 मार्च से चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर गणेश पार्क राजीव नगर ए सेक्टर अयोध्या बायपास भोपाल में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। श्री वृंदावन धाम के कथावाचक नीरज नयन जी महाराज व्यास पीठ से भक्तों को ज्ञान गंगा रूपी ज्ञान भक्ति का रसपान कराएंगे। कथा के आयोजक रामसेवक शर्मा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन 21 मार्च को प्रात: 8: 30 बजे राम जानकी मंदिर बी सेक्टर राजीव नगर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। बाद में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संगीतमय कथा होगी।