एजुकेशनमध्य प्रदेश

बच्चों को दे रहे पेंटिंग के प्रशिक्षण

सुभाष उच्चस्तर माध्यमिक विद्यालय में सीएम राइज स्कूल में चल रही कार्यशाला

  • राजधानी की सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में हुनर शाला का आयोजन सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और सीएम राइज स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है जिसमें उपरोक्त दोनों विद्यालयों के बच्चे पेंटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। देश के ख्याति प्राप्त चित्रकार तथा आदिवासी कला एवं संस्कृति केन्द्र के अध्यक्ष आनंद कुमार श्याम बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस कार्यशाला में मध्यप्रदेश के सुपर 100 के 40 बच्चे पेंटिंग की बारीकियां सीख रहे हैं। कार्यशाला में गोंड जनजातीय पेंटिंग में पशु-पक्षी,पेंड -पौधे और वन एवं पर्यावरण के महत्व को पेंटिंग के माध्यम से समझाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक और सांस्कृतिक विकास करना है। कार्यशाला में कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

ग्रीष्मावकाश में हुनर का होगा विकास
सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर पाराशर ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में पेंटिंग के हुनर विकसित करना है। साथ ही उन्हें ट्राइबल आर्ट और वन्यजीव और उनके जीवनशैली तथा पर्यावरण से अवगत कराना है।

ग्रीष्मावकाश में बच्चों के हुनर को विकसित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ताकि उनमें शिक्षा के साथ ही कला और संस्कृति की जानकारी प्राप्त हो सके। बच्चे इस पेंटिंग के हुनर को आय और रोजगार का जरिया बना सकेंगे।
डॉ मीनाक्षी सिंह समन्वयक, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल.


बच्चों को मध्यप्रदेश की ट्राइबल आर्ट की बारीकियां सिखाई जा रही है जिसमें पशु -पक्षियों और पेंड़ पौधों से जुड़ी जानकारियों को रंग के माध्यम से पिरोया जा रहा है।
आनंद कुमार श्याम, गोल्ड मेडलिस्ट चित्रकार भोपाल.

,,,,,,,,,,,,,,,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button