एजुकेशन
सीबीएसई बोर्ड 10वीं में 93.60%, 12वीं में 87.98% बच्चे पास
![](https://marutiwani.com/wp-content/uploads/2024/05/AA1o47I1.jpeg)
सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।
12वीं में लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा में 1,16,145 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, जो उत्तीर्ण हुए कुल छात्रों का 7.16 प्रतिशत है।
12वीं में पिछले वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत
- 2024: 87.98%
- 2023: 87.33%
- 2022: 92.71%
- 2021: 99.37%
- प्रधानमंत्री मोदी ने भी सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रिय #ExamWarriors , आप सभी को बधाई जिन्होंने सीबीएसई बारहवीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है! मुझे आपकी उपलब्धि और आपके अथक समर्पण पर बेहद गर्व है। मैं आपके समर्थक परिवारों और समर्पित शिक्षकों के प्रयासों को भी स्वीकार करता हूं, जिनका अटूट समर्थन इस सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहा है। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
-
सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं में लड़कों से आगे लड़कियां
10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियां लड़कों से आगे हैं। कक्षा 12वीं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से 6.10% अधिक रहा है। इस साल 10वीं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 2.04% ज्यादा है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.75% और लड़कों का 92.71% है। -
अगले साल 15 फरवरी से आयोजित होंगी परीक्षाएं
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सोमवार को घोषणा की कि 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी।