सर्व मांग्लयम समूह के संयोजन में स्लम एरिया बच्चों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रतादिवस


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्व मांग्लयम समूह के संयोजन में जय संकट हारणी शिक्षा और कल्याण समिति ने समृद्धि वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से शिवनगर एरिया छोला भोपाल में स्लम एरिया के बच्चों को झंडा और स्टेशनरी और खाद्य सामग्री वितरित की और स्वतंत्रता एवं तिरंगे का महत्व बताया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।सर्व मांग्लयम के संस्थापक रमाकांत शुक्ला के अनुसार कार्यक्रम आयोजन में ममता सेंगर अध्यक्ष जय संकट हारणी समिति, संजीव श्रीवास्तव,दीप श्रीवास्तव, अनुपम, पद्मा संजीव दीक्षित का सक्रिय सहयोग रहा।
* सर्व मांग्लयम समूह के संयोजन में 78 में स्वतंत्रता दिवस पर विकसित भारत की थीम पर शपथ
* आदित्य ज्ञान मंदिर करोद भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्व मांग्लयम समूह के संस्थापक पंडित रमाकांत शुक्ला ने बच्चों को शिक्षा संस्कार और संस्कृति की रक्षा के साथ राष्ट्र विकास की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त आचार्य पंडित राजेंद्र शास्त्री, मिथिलेश शर्मा स्कूल के संचालक कृष्ण शर्मा, आदित्य शर्मा शाला परिवार के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए।

