अध्यात्ममध्य प्रदेश
कठिनाई समझकर तुरंत मदद कर दे वही सच्चा मित्र- मनीष शास्त्री



भोपाल| भारत में मित्रता का अपना महत्व जो बात हम अपने परिवार समाज आमजन से नहीं कर सकते वह बात हम अपने मित्र से करके अपना दिल हल्का कर लेते हैं जीवन में आने वाली कई कठिनाइयों को जब हम अपने मित्र को बताते हैं तो सच्चा मित्र हमारी सुनता तो है ही तुरंत मदद भी करता है| श्री कृष्ण ने सुदामा से मित्रता कर यही शिक्षा दी है कि मित्र के बगैर कुछ कहे उसको समझ कर मदद करना ही सच्ची मित्रता है उक्त उद्गगार आज अग्रवाल विश्रांति भवन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर व्यास पीठ पर विराजे मथुरा से पधारे मनीष कृष्ण शास्त्री में व्यक्त किये|इस अवसर पर फूलों की होली एवं अन्य प्रसंगों पर भी शास्त्री जी ने प्रकाश डाला व्यास पीठ का पूजन राजेश रिछारिया, वरुणा रिछारिया ,आचार्य प्रमोद पुरोहित, मयूर दीक्षित निहाल साहू सोनू अमन साहू आदि ने किया|

