राष्ट्रपति के नाम खंडवा के मजदूर आदिवासी परिवार द्वारा मजबूरी मे बच्चे बेचने के शर्मनाक घटना को लेकर नाम आदिवासी नेता रामू टेकाम ने सौंपा ज्ञापन


बैतूल. विगत दिनों महाराष्ट्र में कंट्रक्सन साइट पर मध्यप्रदेश के आदिवासी मजदूर गरीबी और भुखमरी के चलते अपने बच्चो का सौदा कर रहे हैं काम न मिलने पर कई मजदूर परिवार भीख मांग कर अपना गुजर बसर कर रहे हैं मजबूरी के चलते ये अपने बच्चे का सौदा कर देते हैं और इसे परंपरा का नाम बता रहे हैं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने इस घटना को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से जिला कलेक्टर बैतूल को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा। और निवेदन किया मघ्यप्रदेश की यह घटना मानवता को शर्मसार करती है। मजबूरी के चलते आदिवासी परिवार द्वारा बच्चो का सौदा करना शर्मनाक है। और आदिवासियो में ऐसी परंपरा नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से हम मांग करते हैं की मध्यप्रदेश की सरकार गरीब आदिवासी परिवारों की अपने जिले में रोज़गार नहीं दे पा रहीं हैं जिसके चलते आदिवासी मजदूर परिवारों को अन्य प्रदेशों में रोज़गार के लिए रोजी रोटी की तलाश में पलायन करना पड़ता है। बाहर राज्यों में इन्हे बंधुवा मजदूर बनाकर इनका शोषण किया जाता है ऐसी कई घटना हमारे सामने आई है इस से यह प्रतीत होता है आदिवासियो के विकास के नाम पर करोड़ों रुपयों का बजट केंद्र और राज्य सरकार देती है। लेकिन वहा राशि आज भी आदिवासी वर्ग तक नहीं पहुंच पाता। आदिवासी वर्ग के विकास का बजट अन्य क्षेत्र के विकास कार्यों में सरकार खर्च कर रही है। ऐसा लगता है आदिवासी विकास का पैसा भ्रष्टाचार का भेट चढ़ रहा है ।। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र एवं गुजरात मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है इस डबल इंजन की सरकार में आदिवासियो का जीवन बद से बत्तर हो रहा है। शिक्षा स्वस्थ्य रोजगार के लाभ से वंचित हैं। जिस देश की राष्ट्रपति आदिवासी वर्ग से है। आज उसी आदिवासी वर्ग पर अत्याचार शोषण मानव तस्करी जैसे अति गंभीर हालात से जूझना पड़ रहा है। हम मांग करते हैं मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के मुंदी क्षेत्र की घटना पर संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को न्यांय दिलाये। और मधयप्रदेश के सभी आदिवासी जिलों में रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराए और आदिवासी वर्ग को शासन से मिलने वाली योजनाओं का जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचाए एवं पलायन पर सरकार द्वारा अंकुश लगाया जाए । ज्ञापन देने वालों मे बैतूल जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे जी, पंकज तुमडाम जिला मिडिया प्रभारी आदिवासी कांग्रेस, विशाल परते उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, कैलाश परते महामंत्री, गणेश पांसे सचिव, आदि उपस्थित रहें

