बिज़नेस

रिलायंस AGM- जियो यूजर्स को 100GB फ्री-स्टोरेज देने का ऐलान:दीवाली पर लॉन्चिंग, जियो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने आज यानी गुरुवार (29 अगस्त) को अपनी 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग में जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान किया। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि इसमें जियो यूजर्स को 100 GB तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। क्लाउड स्टोरेज में फोटो, वीडियो, डाक्यूमेंट सहित अन्य डिजिटल कंटेंट को स्टोर किया जा सकेगा। इस ऑफर को दिवाली पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही अंबानी ने कहा कि रिलायंस 5 सितंबर को 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर देने पर विचार करेगी। अंबानी ने कहा- Jio आठ सालों में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बन गई है। प्रत्येक Jio यूजर प्रति माह 30 जीबी डेटा का कंजम्प्शन करता है। इसकी कीमत वर्ल्ड एवरेज की एक चौथाई है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

एनुअल जनरल मीटिंग से जुड़ी बड़ी बातें:

  • इन्सेंटिव बेस्ड एम्प्लॉयमेंट सिस्टम:रिलायंस ने नया इन्सेंटिव बेस्ड एम्प्लॉयमेंट सिस्टम अपनाया है। कंपनी ने पिछले साल 17 लाख नौकरियां दी। वहीं कंपनी ने मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में रिसर्च और डेवलपमेंट पर ₹3,643 करोड़ से अधिक खर्च किया है।
  • रेवेन्यू 1 लाख करोड़ रुपए के पार: जियो फास्टैस्ट ग्रोइंग डिजिटल कंपनी बनी हुई है। इसका रेवेन्यू 1 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है। इसने देश को 5G डार्क से 5G ब्राइट में तब्दील किया है। बीते साल जियो टू 5G का पूरे देश में रोलआउट कंप्लीट किया गया।
  • जियो फोनकॉल AI लॉन्च: रिलायंस जियो ने एक नई AI-पावर्ड सर्विस, JioPhonecall AI लॉन्च की। यह नया AI फीचर Jio यूजर्स के रोजमर्रा के फोन कॉल में AI फीचर को इंटीग्रेट करता है। यूजर फोन कंवर्सेशन को रिकॉर्ड, ट्रांसक्रिप्ट और ट्रांसलेट कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button