खबरमध्य प्रदेशहेल्थ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया हमीदिया अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी और सर्जिकल वार्ड का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों को रोगियों के समुचित उपचार और व्यवस्थाओं को ठीक रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाजिरी रजिस्टर देखा और अनुपस्थित चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के विरूद्ध जांच के पश्चात कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर भोपाल और स्वास्थ्य आयुक्त को दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरीक्षण के पश्चात मीडिया से बात करते हुए कहा कि मौसम में बदलाव के कारण बीमारियों की आशंका बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रोगियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रबंध किए हैं और स्वास्थ्य क्षेत्र में अधोसंरचना विकसित की है, उनका लाभ सभी मरीजों को मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। आशा है, प्रदेश के सभी अस्पतालों में रोगियों के समुचित उपचार और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे प्रदेश की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं और जनता से जुड़े संस्थाओं का आगे भी निरीक्षण करते रहेंगे।

इन रोगियों से मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इमरजेंसी वार्ड के बाहर उपस्थित विदिशा निवासी श्री अनूप राठी ने बताया कि वे अपनी माता जी श्रीमती लक्ष्मी राठी के किडनी के रोग के उपचार के लिए यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों को श्रीमती राठी को डायलिसिस सुविधा दिलवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्री आदिल और श्री सलमान निवासी सिवनी, श्री अमृतलाल वर्मा निवासी नरसिंहगढ़, श्री भूरेलाल और श्री कन्हैयालाल, निवासी भोपाल, श्री महेंद्र सिंह निवासी मऊरानीपुर झांसी और श्री प्रेम यादव नरसिंहगढ़ ब्यावरा निवासी से उनके स्वास्थ्य और इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों से रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्था के बारे में चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे सर्जरी वार्ड

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव सर्जरी वार्ड क्रमांक 5 पहुंचे और विभिन्न रोगियों से उनके चल रहे उपचार की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सेवा कार्य कर रहे युवा श्री भावेश दादलानी और श्री अमित ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि वे रोगियों के सेवा के लिए प्रति रविवार हमीदिया अस्पताल आते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निरीक्षण के दौरान सचिव श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह और आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button