बिज़नेस
सेसेंक्स 82,285 और निफ्टी 25,192 का ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ
सेसेंक्स ने आज यानी 29 अगस्त को 82,285 और निफ्टी ने 25,192 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 349 अंक की तेजी के साथ 82,134 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 99 अंक की तेजी रही, ये 25,151 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट रही।
BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स 403 अंक गिरा
BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स 403 अंक की गिरावट के साथ 55,602 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप इंडेक्स में 134 अंक की गिरावट रही, ये 48,807 के स्तर पर बंद हुआ।
ज्यादातर एशियाई बाजार में गिरावट रही
- रिलायंस, टाटा मोटर्स, ITC और बजाज फाइनेंस ने बाजार को ऊपर चढ़ाया। बाजार को बढ़ाने में सबसे ज्यादा रिलायंस के 133.53 पॉइंट का कॉन्ट्रिब्यूशन रहा। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक ने बाजार को नीचे खींचा।
- एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.024% की गिरावट और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.53% की तेजी रही। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.50% और कोरिया का कोस्पी 1.02% गिरा।
- NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 28 अगस्त को ₹1,347.53 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹439.35 करोड़ के शेयर खरीदे।
- 28 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.39% गिरकर 41,091 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.12% गिरा, ये 17,556 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.60% की गिरावट के साथ 5,592 के स्तर पर बंद हुआ।



