अध्यात्ममध्य प्रदेश
श्रीकृष्ण के जन्म पर भाव विभोर हुए श्रोता

ललिता नगर कोलार में श्रीमद्भागवत कथा
भोपाल। राजधानी के कोलार स्थित ललिता नगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा के चौथे दिन कथा वाचक अतुल कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म का वृतांत सुनाया। भगवान श्री कृष्ण के जन्म और उनके नंद के घर पहुंचने की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। पूरे पंडाल में नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई दी। आचार्य अतुल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण विष्णु जी के अवतार से और उन्होंने असुरों का वध करने और धर्म की स्थापना के लिए द्वापर युग में जन्म लिया था। कथा का आयोजन हरीश यादव द्वारा किया जा रहा है तथा यह प्रतिदिन 2:00 से शुरू हो रही है। कथा श्रवण के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।