अध्यात्ममध्य प्रदेश

जैन समाज की महिलाओं द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद पद्मावती संभाग पार्श्वनाथ शाखा अशोका गार्डन के द्वारा संपूर्ण पोषण से दूर होगा कुपोषण।यह अपनी परिषद का एक प्रोजेक्ट है इसके अंतर्गत पार्श्वनाथ शाखा की सदस्यों ने मिलकर अशोका गार्डन आंगनवाड़ी में जाकर जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य शिविर लगवाया गया ।उसमें हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया🩺। सर्वप्रथम डॉक्टर्स का सम्मान कर उनको एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गयाऔर साथ में आंगनबाड़ी की दीदियो का भी सम्मान किया गया।
शिविर में नाक कान गले के डॉक्टर और जनरल फिजिशियन और दांत के डॉक्टर बुलाए गए। डॉक्टर ने उन बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों और उनकी माताओ को समझाया फिर सबने एक-एक कर अपनी स्वास्थ्य समस्याएं बताईं। डॉक्टरों द्वारा दवाइयां लिखकर और उनके खान-पान के बारे में बात कर उनकी समस्या का निदान किया।
फिर मंडल की सदस्यों द्वारा बच्चों को पोषक भोजन की सामग्री और फल फ्रूट बांटे गए. साथ में मल्टीविटामिन कैल्शियम और ताकत की अन्य दवाइयां भी वितरित की गई. बच्चों की माताओ को बताया गया कि वह हाथ धोकर भोजन पकाए सफाई से रहें और अपने बच्चों को भी साबुन🧴 से हाथ धोने का महत्व बताएं जिससे कि बच्चे कम बीमार पड़े इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी- सुषमा जैन, चेयरपर्सन -कल्पना जैन, अध्यक्ष -मणी जैन, सचिव- उपासना जैन
कोषाध्यक्ष -सीमा जैन बदना नीलू ज्योति सुनीता सुधा निशा सहित अनेक महिलाएं मौजूद थीं अंशुल जैन प्रवक्ता.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button