अध्यात्ममध्य प्रदेश

श्वेतांबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व 31 से 7 सितंबर तक मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठान

भोपाल श्वेतांबर जैन समाज के आत्म शुद्धि के पर्यूषण पर्व 31 अगस्त से प्रारंभ हो रहे हैं राजधानीके श्वेतांबर जेन मंदिरों में तैयारी की जा रही है पर्व के दिनों में श्रावकों के आवश्यक कर्तव्य के साथ कल्पसूत्र का वाचन और भगवान महावीर के जन्मोत्सव के आयोजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान होंगे इन दिनों अनेकों श्रावक निर्जल उपवास की साधना करते हैं और तप त्याग और संयम के साथ प्रतिदिन की दिनचर्या व्यतीत करते हैं श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजन संघ के अध्यक्ष राजेश तातेड ने बताया सिटी मंदिर में प्रतिदिन स्नात्र पूजन अंग रचना राई प्रतिक्रमणऔर विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे वहीं दूसरी और श्री आदिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर तुलसी नगर में मुल नायक भगवान आदिनाथ का प्रतिदिन विशेष श्रंगार कर आराधना की जाएगी श्री आदिनाथ श्वेतांबर संघ के अध्यक्ष आर के पारख पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कोठारी ने बताया प्रतिदिन विशेष पूजा अर्चना के साथ नवकार महामंत्र का वाचन और जाप अनुष्ठान होंगे महिला मंडल युवा मंडल द्वारा विशेष अराधना की जाएगी जैन दर्शन जैन सिद्धांत को बताते हुए नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी होगी समाज के मीडिया प्रभारी अंशुल जैन ने बताया सिटी मंदिर जी मारवाड़ी रोडश्री मुनि सुब्रत स्वामी मंदिर कोहैफिजा
🛕श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर इंद्र विहार कॉलोनी पंचवटी
🛕श्री सीमंधर स्वामी जिनालय पंचवटी
🛕श्री महावीर स्वामी तीर्थ महावीर गिरी
🛕श्री शांति नाथ मंदिर एवं दादावाड़ी शाहजहानाबाद
🛕श्री आदिनाथ श्वेतांबर मंदिर तुलसी नगर
🛕श्री चंद्र प्रभु स्वामी मंदिर पिपलानी मे भी प्रतिदिन आराधना की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button