चार हत्याओं से दहली दिल्ली: सनकी पिता ने तीन मासूम बच्चियों का काट दिया गला, पत्नी को भी बेरहमी से मार डाला
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक बेहद ही खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। चंदन पार्क में एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है।


दिल्ली के समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक, आज सुबह समयपुर बादली थाना क्षेत्र के चंदन पार्क के एक मकान में चार लोगों की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर देखकर वे भी सन्न रह गए। घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे में तीन छोटी बच्चियों और एक महिला के शव खून से लथपथ पड़े पड़े मिले। सभी के गले पर गहरे घाव थे, जो किसी तेज धार वाले हथियार के थे।


