माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के कार्यालय में सांपों का डेरा
खौफ और खतरे के बीच काम कर रहे कर्मचारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के हेड आफिस जो कि एम पी नगर में स्थित है। वहां के निचले तल में ढेरो ढेर सांप पले हुए हैं। सालों से आफिस का पुराना समान और कबाड़ा इकट्ठा करके रखा है । जिसमें बहुत जहरीले बड़े बड़े सांप पले हुए । पूरे आफिस के नीचले तल में घूमते फिरते हैं। आए दिन कक्षो में, अलमारी पर, बैंक के एसी में और कार के अन्दर बैठे मिलते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल का सबसे महत्वपूर्ण कार्य निचले तलो के कक्षों में किया जाता है। अभिलेख कक्ष , सत्यापन कक्ष, डाटा कक्ष स्टोर कक्ष, इत्यादि में। जहां निकले कक्षो में सालों से बहुत ही गंदा कबाड़ा भरा हुआ है हर साल बड़े अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया जाता है। और नोटशीट भी चलाई जाती है परंतु कोई भी अधिकारी इसके लिए कार्यवाही नहीं करते है और वहां के कक्ष में कार्यरत कर्मचारी बहुत ही डर भय से वहां कार्य करते हैं। कबाड के कारण सीढन, पानी से वहां बैठा नहीं जाता है। पूरे में कबाड़ा भरा हुआ है जिसके कारण हजारों की संख्या में बहुत बड़े-बड़े सांप चूहे केचूऐ, मेंढक पले हुए हैं। 07/08/2026 को अभिलेख कक्ष एवं सत्यापन में सुबह जैसे की आफिस खोला गया लगभग साढ़े 6 फिट का सांप ने अटेक किया। फिर उसे जैसे तैसे भगाया गया। फिर दोपहर में फिर कुछ और सांप कर्मचारियों को दिखाई दिए। तत्काल ही उच्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि रोज कार्यालय में सुबह 10.00 से शाम 6.00 बजे तक। एक ही जगह पर बैठना है तो वह सांपों के बिच में कैसे काम करेंगे ।



