अध्यात्मखबर

नहीं देखा होगा सूर्य ग्रहण का ऐसा अद्भुत Video; चांद ने सूरज को ढका और उसी पल…, डैनी लियोन की ट्रिक वायरल

आसमान में सूर्य ग्रहण का ऐसा अद्भुत  वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।  ग्रहण के दौरान जब चांद सूरज को पूरी तरह ढक रहा था ठीक उसी पल एक स्केटबोर्डर हवा में उड़ता नजर आया। स्पेन में 12 अगस्त 2026 को दिखाई दिए दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान ओलंपिक स्केटबोर्डर डैनी लियोन ने ऐसी जबरदस्त टाइमिंग के साथ छलांग लगाई कि पूरा नजारा कैमरे में एक परफेक्ट फ्रेम बन गया। अब इस अनोखे वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।12 अगस्त को यूरोप के कई हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। स्पेन भी उन जगहों में शामिल था, जहां लोगों को इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देखने का मौका मिला। इलोगों ने देखा दुर्लभ नजारा
स्पेन में सूर्य ग्रहण सूर्यास्त से कुछ समय पहले दिखाई दिया। लियोन शहर में आंशिक ग्रहण शाम करीब 7:32 बजे शुरू हुआ। इसके बाद करीब 8:28 बजे पूर्ण ग्रहण शुरू हुआ और लगभग 8:30 बजे समाप्त हो गया। इस दौरान करीब दो मिनट तक सूरज पूरी तरह चांद के पीछे छिपा रहा।  आसमान में अचानक अंधेरा छाने लगा और वातावरण का रंग भी बदल गया। बड़ी संख्या में लोग इस दुर्लभ नजारे को देखने और कैमरे में कैद करने के लिए खुले स्थानों पर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button