मंदसौर में एक बार फिर एक मुस्लिम महिला ने अपने दो बच्चों के साथ हिंदू धर्म अपना लिया
मंदसौर: मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक बार फिर एक मुस्लिम महिला ने अपने दो बच्चों के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। महिला की माने तो वह पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी। लगातार प्रताड़ना सहने के बाद महिला ने यह कदम उठाया। हिंदू धर्म अपनाने वाली मेहनाज मंदसौर जिले के धमनार गांव की रहने वाली है। मेहनाज ने अपने दोनों बेटे मोहम्मद फैजान शेख और फरहान शेख के साथ बुधवार को गायत्री मंदिर में रीति-रिवाजों के साथ हिंदू धर्म अपना लिया।
15 साल पहले हुई थी मेहनाज की शादी
दरअसल, मंदसौर जिले के धमनार गांव निवासी मेहनाज की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। घर वालों के इस आश्वासन पर मेहनाज पति के साथ रहती थी कि कुछ दिन में उसका पति सुधर जाएगा, इस दौरान मेहनाज दो बच्चों को जन्म दिया। इसके बावजूद पति की प्रताड़ना कम नहीं हुई। ऐसे में तंग आकर मेहनाज ने अपने बेटे फैजान और फरहान के साथ हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया।
हिंदू धर्म में महिलाओं के सम्मान से हुई प्रेरित
मीनाक्षी ने बताया कि वह उसके ससुराल पक्ष से लगातार प्रताड़ित हो रही थी। ऐसे में जब उसने यूट्यूब और अन्य जगह पर सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान देखा। मीनाक्षी ने बताया कि वह लगातार हिंदू धर्म में देखती आ रही है कि महिलाओं को घर-परिवार में इज्जत दी जाती है। इससी बात से प्रभावित होकर मेहनाज ने हिंदू संगठन के लोगों से संपर्क कर सनातन धर्म स्वीकार किया।
पति करता था मारपीट, देता था तलाक की धमकी
मीनाक्षी ने बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसके साथ ही ससुराल पक्ष वाले भी उसे प्रताड़ित करते थे। पति लगातार तलाक की धमकी देता था। इसलिए उसने एक दिन हिंदू धर्म अपनाने की ठान ली।