भाजपा झुग्गी -झोपड़ी प्रकोष्ठ ने लिया 3:30 लाख नए सदस्य बनाने का संकल्प
विधायक भगवान दास सबनानी को दी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल।भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने प्रदेश में 3:30 लाख नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। राजधानी के मानस भवन में आज भोपाल दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवान दास सबनानी जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान के लिए भी एक काउंटर स्थापित किया गया था। भगवान दास सबनानी जी को बधाई देने आए डॉक्टर राजकुमार मालवीय और अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि मध्य प्रदेश में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के 3:30 नए सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने विधायक भगवान दास सबनानी को जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। आज विधायक भगवान दास सबनानी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा गौर, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भगवान दास सबनानी को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।