हिन्दी दिवस पर राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह एवं कवि सम्मेलन 14 को
देश-विदेश के लेखक होंगे सम्मानित, सुप्रसिद्ध कवि सुनाएंगे अपनी रचनाएं
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 14 सितम्बर, 2024 को रवीन्द्र भवन स्थित अंजनी सभागार में सायं 7 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर हिन्दी भाषा की सेवा के लिए देश और दुनिया के लब्धप्रतिष्ठित लेखकों का सम्मान किया जाएगा।संचालक संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान 2022 डिजिटल इंडिया भाषिनी संस्थान, नई दिल्ली को और 2023 का श्री अमकेश्वर मिश्रा, भोपाल को प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान 2022 डॉ.हंसा दीप, टोरंटो (कनाडा) एवं 2023 डॉ. अनुराग शर्मा, पेंसिलवेनिया (अमेरिका) को, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान 2022 सुश्री अतिला कोतलावल, श्रीलंका एवं 2023 सुश्री दागमार मारकोवा, चेक गणराज्य को, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान 2022 डॉ.कृष्ण कुमार मिश्र, मुम्बई एवं 2023 श्री देवेन्द्र मेवाड़ी, नई दिल्ली को, राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान 2022 डॉ. दामोदर खड़से, पुणे एवं 2023 डॉ. मनमोहन सहगल, पटियाला को प्रदान किया जावेगा।अलंकरण समारोह के पश्चात् अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के सुविख्यात कविगण अपनी-अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। कविगणों में सर्वश्री डॉ. हरिओम पंवार-मेरठ, डॉ. राहुल अवस्थी-बरेली, श्री आशीष अनल-लखीमपुर खीरी, सुश्री अनु सपन-भोपाल, श्री सुदीप भोला-जबलपुर, श्री अमन अक्षर-इन्दौर, सुश्री श्वेता सिंह-बड़ोदरा, सुश्री मनु वैशाली-नई दिल्ली, सुश्री श्रृद्धा शौर्य-नागपुर और श्री रामकिशोर उपाध्याय-ग्वालियर सम्मिलित हैं। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
*संचालक,*
संस्कृति संचालनालय,
1, शिवाजी नगर (रेडक्रास अस्पताल के पीछे), भोपाल (म.प्र.)
462016
फोन : 0755-2770598, 2770597
वेबसाइट : www.culturemp.in
ई-मेल : director-culture@mp.gov.in