खबर
75 लाख की लूट का मास्टरमाइंड नाबालिग: एक महीने की रेकी, चाकू की नोक पर बनाया बंधक; साजिश सुनकर पुलिस भी हैरान
नई दिल्ली में अशोक विहार स्थित एक घर में 19 अगस्त को हुई करीब 75 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में छह लोगों और दो नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 51.52 लाख रुपये नकद और करीब 2.33 लाख रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए नाबालिगों में से एक इस वारदात का कथित मास्टरमाइंड है।पुलिस के अनुसार, नाबालिग पहले पीड़िता के पति के साथ काम करता था, लेकिन वित्तीय अनियमितता के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी वजह से वह पीड़िता के पति से रंजिश रखता था। जांच में यह भी सामने आया कि यही नाबालिग 2023 में अशोक विहार थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में भी शामिल रहा है
।



