ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित
ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग भवन भोपाल। 22 अगस्त 2026 शनिवार

विश्व बंधुत्व की भावना और मानव सेवा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज राजयोग भवन में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ब्रह्माकुमारीज के भाई-बहनों, युवा वर्ग एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में सहयोग करना रहा।
इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी निर्मला दीदी ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन का उपहार देने जैसा पुनीत सेवा कार्य है। विश्व बंधुत्व की भावना हमें जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर मानव मात्र की सेवा करने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में बीके डॉ. रीना दीदी ने राजयोग एवं आध्यात्मिकता के माध्यम से सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया ।
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में ब्रह्माकुमारीज राजयोग भवन के भाई-बहनों एवं सेवा सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन के माध्यम से रक्तदान—महादान, मानवता की सच्ची पहचान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
रक्तदाताओं को रक्तवीर का सम्मान एवं सर्टिफिकेट देकर सबका सम्मान किया गया।



