अध्यात्मखबर

शांति नाथ जिनालय में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्यों के वर्षा योग मे तप त्याग संयम की साधना

भोपाल आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य उपाध्याय विश्रुत सागर महाराज मुनि निर्वेद सागर महाराज के वर्षा योग मे धर्म अध्यात्म की क्रियाओं के साथ तप त्याग संयम की साधना हो रही हे, श्री शांति नाथ जिनालय जैन नगर लाल घाटी में प्रभु जिनेंद्र का अभिषेक शांति धारा के साथ प्रतिदिन भक्तांबर जी का वाचन हो रहा हे, समाज में सोशल मीडिया माध्यम से धर्म प्रभावना करने वाले सौरभ इंजीनियर ने बताया तत्व चर्चा ग्रन्थ वाचन के साथ नियम साधना हो रही है, वर्षायोग कलश स्थापना के मुख्य पुण्यर्जक सपन अनु सराफ पंकज सरोवर इंजीनियर हे , मुनि श्री ने कहा कषाय को खत्म कर परिणामों को निर्मल पवित्र बनाओ, विवेक पूर्ण ज्ञान सार्थक हे ग्रंथों को पड़ोगे तो ग्रंथियाँ खुल जाएगी।

धर्म ध्यान आध्यात्मिक क्रियाओं के साथ परिणामों को निर्मल पवित्र बनाओ, बड़ा बनने के लिए जीवन में
लघुता होना चाहिए, जीवन में
भक्ति भाव जागृत रखो, मंदिर समिति प्रवक्ता सौरभ इंजीनियर ने बताया आचार्य विशुद्ध सागर महाराज की आराधना में समाज जनों ने अर्ध अर्पित किए, जिनालय में प्रतिदिन णमोकार महामंत्र का जाप और भक्तांमर का वाचन भी हो रहा है विद्वान अंशुल जैन का विशेष व्याख्यान में जैन सिद्धांत ओर आगम को सरल रूप में बताया जा रहा हे इस अवसर पर ब्रह्मचारिणी बहन अलका दीदी मंदिर समिति अध्यक्ष निर्मल टी आई, अजय ज्योतिष, इंजी. पंकज जैन, प्रमोद जैन आई. टी., इंजी. गौरव जैन, सुरेश जैन शिखर, निखिल जैन, विनोद रेडिमेड, मनोज बबलू, सुनील पब्लिशर, अजीत बर्फी, जयंत जैन, अतुल जैन, जितेन्द्र जीतू सिलवानी, मुकेश जैन चिप्स, संदीप जैन टाइल्स, मनीष दिगंबर, सहित अनेक लोग मौजूद थे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button