डाॅ. श्रीराम परिहार को दिया जाएगा पं. बटुक चतुर्वेदी अक्षर आदित्य तथा प्रकाश मिश्र को सारस्वत सम्मान
मध्यप्रदेश लेखक संघ के साहित्यकार सम्मान 2024 घोषित

भोपाल । मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित साहित्यकार सम्मानों की सूची जारी कर दी गयी है । इसके अनुसार खंडवा के डाॅ. श्रीराम परिहार को पं. बटुक चतुर्वेदी अक्षर आदित्य सम्मान तथा ग्वालियर के प्रकाश मिश्र को सारस्वत सम्मान से अलंकृत किया जायेगा । उक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रान्ताध्यक्ष राजेन्द्र गट्टानी ने बताया कि संघ के 25 प्रतिष्ठित सम्मानों हेतु गठित पाँच सदस्यीय चयन समिति द्वारा अनुशंसित एवं निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राम वल्लभ आचार्य द्वारा संघ की वार्षिक साधारण सभा में घोषित साहित्यकारों को संघ के वार्षिक साहित्यकार सम्मेलन में ये सम्मान प्रदान किये जायेंगे ।
पूरी सूची इस प्रकार है –
*बटुक चतुर्वेदी अक्षर आदित्य सम्मान* –
•. डाॅ. श्रीराम परिहार, खंडवा
*सारस्वत सम्मान* –
•. श्री प्रकाश मिश्र, ग्वालियर
*डाॅ. सरोजिनी कुलश्रेष्ठ कहानी सम्मान* –
संयुक्त रूप से –
•. श्री यदुकुल नंदन खरे, बल्देवगढ़ – टीकमगढ़
•. डाॅ. स्वाति तिवारी, भोपाल
*डाॅ. पुष्पा चौरसिया श्रेष्ठ गीतकार सम्मान* –
•. श्री यतीन्द्र नाथ राही, भोपाल
*इंजी. प्रमोद शिरढोणकर विरहमन स्मृति राष्ट्र प्रेरणा सम्मान*
• चौधरी मदन मोहन समर, भोपाल
*हरिशंकर तिवारी यात्रा वृतान्त सम्मान* –
•. श्री दिलीप कर्पे, खरगोन
*सुधा सावित्री श्रेष्ठ बुन्देली साहित्यकार सम्मान* –
•. डाॅ. सरोज गुप्ता, सागर
*सरदार दिलजीत सिंह रील व्यंग्य सम्मान* –
संयुक्त रूप से –
•. श्री अशोक व्यास, भोपाल
•. श्री मुकेश जोशी, उज्जैन
*डाॅ. वल्लभ दास शाह अनुवाद सम्मान* –
•. श्री पूरन चन्द्र शर्मा, सनोरा – दतिया
*स्व. जैतराम धमेनियाँ स्मृति छांदस रचनाकार सम्मान* –
•. श्री विश्व नाथ शर्मा ‘विमल’, भोपाल
*संतोष तिवारी समीक्षा सम्मान* –
•. श्री प्रभु शंकर शुक्ल, हरदा
*पं. बृज वल्लभ आचार्य संस्कृतज्ञ सम्मान* –
•. डाॅ. लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, भोपाल
*हरि ॐ शरण चौबे गीतकार सम्मान* –
•. श्रीमती कान्ति शुक्ला, भोपाल
*मेहमूद जकी ग़ज़ल सम्मान* –
•. श्री सुभाष पाठक ज़िया, समोहा – शिवपुरी
*पुष्कर सम्मान* –
•. श्रीमती पूजा कृष्णा, इन्दौर
*देवकी नंदन माहेश्वरी सम्मान* –
•. डाॅ. श्वेता नागर, रतलाम
*कस्तूरी देवी चतुर्वेदी लोकभाषा सम्मान* –
•. श्री राजीव नामदेव राना लिधौरी, टीकमगढ़
*हरीश निगम स्मृति मालवी भाषा सम्मान* –
श्रीमती विभा जैन, धार
*काशी बाई मेहता लेखिका सम्मान*
•. डाॅ. प्रेमलता नीलम, दमोह
*कमला चौबे स्मृति लेखिका सम्मान* –
•. डाॅ. मुक्ता सिकरवार, ग्वालियर
*अमित रमेश शर्मा मंचीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मान* –
•. डाॅ. गिरीश दुबे ‘बेधड़क’, भोपाल
*राम पूजन मलिक नवोदित गीतकार सम्मान* –
•. श्री धर्मदेव सिंह, भोपाल
*मालती वसंत बाल साहित्यकार सम्मान* –
•. श्री राज गोस्वामी, दतिया
*अरविन्द चतुर्वेदी स्मृति साहित्य सेवी सम्मान –
•. श्री विनोद नागर, भोपाल
*उत्कृष्ट इकाई सम्मान* –
•. अशोक नगर इकाई
सादर प्रकाशनार्थ –
भवदीय
मनीष श्रीवास्तव ‘बादल’
प्रादेशिक मंत्री