131वें शिखागो व्याख्यान दिवस पर 131 युवाओं ने ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता
18वी सदी के वो नरेंद्र से आज 21वी सदी के नरेंद्र भारत का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रहे है-आलोक शर्मा

भोपाल।विश्व शिकागो दिवस के उपलक्ष्य में शिकागो में भारत की आवाज गुंजायमान करने वाले स्वामी विवेकानंद जी को भाजपा गुरुनानक मंडल द्वारा सांसद आलोक शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही 131वे शिखागो व्याख्यान दिवस के उपलक्ष्य में 131 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा ने कहा 18वी सदी के वो नरेंद्र से आज 21वी सदी के नरेंद्र भारत का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर स्वामी विवेकानंद के जीवन, कार्यों और विचारों का बहुत प्रभाव है। स्वामी विवेकानंद के विचारों को उन्होंने अपने जीवन में उतारते हुए देश की दशा-दिशा बदलने का कार्य कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया कि हम सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलकर देश का नाम विभिन्न क्षेत्रों में रोशन करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर देवेंद्र भार्गव,भगवानदास ढालिया, मुकेश सोलंकी, संदीप कल्याणे, मनीष माकोरिया, नितिन बम्मन, चंदू यादव, संजय राठौर, आर्यन बल्यूए, हंसराज नरवारे, यशवीर गौतम, शुभम सेन सहित युवा साथी उपस्थित थे