मानव जीवन की व्यथा को खत्म करने का सशक्त माध्यम है कथा- प्राची देवी

भोपाल|कथा व्यक्ति के जीवन के दुखों को खत्म कर सुख की और ले जाने का सामर्थ रखती है, मानव जीवन की व्यथा को खत्म करने का सशक्त माध्यम भागवत एवं राम कथा है|
विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान में चल रही भागवत कथा में आज तृतीय दिवस पूज्य प्राची देवी ने कहा कि प्रभु के चरणों में श्रद्धा के साथ अपना जीवन पूर्ण रूप से समर्पित करने से मानव जीवन में स्वत: ही मंगल ही मंगल होने लगता है |भक्त प्रहलाद की भक्ति और उनके दृढ़ निश्चय ने परमात्मा को पत्थर के खंबे से प्रकट करवा दिया था|उन्होंने कहा कि भक्त ध्रुव ने बाल्यकाल में ही दृढ़ निश्चय से कठोर तप करते हुए परमात्मा को प्राप्त किया इन भक्तों का अनुसरण करते हुए कलिकाल में मानव जाति भी भगवान की भक्ति कर अपने जीवन की दिशा और दशा बदलकर परमात्मा को प्राप्त करते हुए अपना कल्याण कर सकते हैं| व्यास पीठ का पूजन एवं आरती विधायक भगवान दास सबनानी, पूर्व मंत्री पीपी शर्मा, मुख्य यजमान स्वदेश सरोज सोनी, रामबाबू शर्मा, कालूराम निखरा डी आर सिंह आदि ने की कथा प्रतिदिन सांय 4 से 7 बजे तक होगी|कल की कथा में भगवान राम एवं कृष्ण का जन्म होगा|