मध्य प्रदेश
व्यवसाय संघ घोड़ा निक्कास के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, ईशान अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए


भोपाल। व्यवसाय संघ घोड़ा निक्कास जुमेराती भोपाल द्वारा वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद साहू को त्रिवार्षिक चुनाव के लिए अधिकारी बनाया गया, जिसमे ईशान अग्रवाल को अध्यक्ष विनेश साहू को महामंत्री एवं सुशील अग्रवाल को कोषाध्यक्ष निविरोध निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर व्यावसायिक संघ के संरक्षक गोविंद गोयल एवं पार्षद पूजा शर्मा जी ने निर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई दी एवं संयोजक रामस्वरूप पाटीदार ने सभी उपस्थित व्यापारी बंधुओ का आभार व्यक्त किया।



