एम्स भोपाल में “मेटामास्टरी 3.0” संपन्न, 45 शोधकर्ताओं ने सीखा प्रमाण जुटाने का तरीका

एम्स भोपाल के डीएचआर तकनीकी संसाधन केंद्र (टेक्निकल रिसोर्स सेंटर) ने तीन दिवसीय कार्यशाला “मेटामास्टरी 3.0” का आयोजन किया। इसका लक्ष्य है कि देश में इलाज के तरीके तय करने वाले स्वास्थ्य दिशानिर्देश (गाइडलाइन) मजबूत वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित हों।
2. एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) नरेन्द्र कोतवाल (रि) ने उद्घाटन करते हुए प्रमाण-आधारित चिकित्सा की भूमिका बताई। उन्होंने मायोकार्डियल इन्फार्क्शन में मैग्नीशियम सल्फेट का उदाहरण देकर समझाया कि ठीक से नहीं किये गए मेटा-विश्लेषण नुकसान पहुंचा सकते हैं। शुरुआती छोटे मेटा-विश्लेषणों में इसका लाभ दिखा था, पर बाद के बड़े परीक्षण (ट्रायल) में इसकी पुष्टि नहीं हुई।
3. तकनीकी संसाधन केंद्र के प्रमुख अन्वेषक (प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर) डॉ गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) ने ये केंद्र देशभर में प्रमाण-आधारित दिशानिर्देश बनाने के लिए स्थापित किए हैं। ये अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हैं और दिशानिर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, एनएचएसआरसी, आईसीएमआर और अन्य स्वास्थ्य एजेंसियों के साथ मिलकर बनाए जाएंगे।
4. एम्स भोपाल, नागपुर, मंगलगिरि और उत्तरप्रदेश से आए 45 संकाय सदस्यों, पीएचडी विद्वानों, शोधकर्ताओं और रेजिडेंट चिकित्सकों ने शोध का सवाल तय करने से लेकर शोध पत्र लिखने तक व्यवस्थित समीक्षा (सिस्टेमैटिक रिव्यू) और मेटा-विश्लेषण (मेटा-एनालिसिस) का पूरा सफर सीखा। प्रशिक्षण-पूर्व और प्रशिक्षण-पश्चात परीक्षण (प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट) लिए गए, तीन प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र मिले और तीन माह बाद अनुवर्ती बैठक में उनकी प्रगति की समीक्षा होगी।
5. पीजीआई चंडीगढ़ की डॉ दीपिका बंसल और डॉ जोगेंद्र यादव तथा डीएचआर-आईसीएमआर, नई दिल्ली के डॉ सिद्धार्थ कपहतिया विशिष्ट अतिथि रहे। स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ समिति के अध्यक्ष डॉ रजनीश जोशी ने चिकित्सा में अनिश्चितता स्वीकार करने की जरूरत बताई। डॉ अंबर कुमार सह-प्रमुख अन्वेषक और डॉ गरिमा दुबे समन्वयक रहीं।
भोपाल। देश में इलाज के तरीके तय करने वाले स्वास्थ्य दिशा निर्देश (गाइडलाइन) मजबूत वैज्ञानिक प्रमाणों पर टिके हों, इस दिशा में एम्स भोपाल में तीन दिवसीय कार्यशाला “मेटामास्टरी 3.0” संपन्न हुई।
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) नरेन्द्र कोतवाल (रि) ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए बताया कि प्रमाण-आधारित चिकित्सा असली इलाज में कैसे मदद करती है। उन्होंने यह भी समझाया कि ठीक से नहीं किये गए मेटा-विश्लेषण कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने दिल का दौरा (मायोकार्डियल इन्फार्क्शन) में मैग्नीशियम सल्फेट का जिक्र करते हुये कहा कि शुरुआती छोटे मेटा-विश्लेषणों में इसका लाभ दिखा था, लेकिन बाद के बड़े परीक्षण (ट्रायल) में इसकी पुष्टि नहीं हुई।
इस अवसर पर स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ समिति के अध्यक्ष डॉ रजनीश जोशी ने प्रमाण-आधारित दिशानिर्देशों के महत्व और मरीजों के इलाज में प्रमाण-आधारित चिकित्सा की भूमिका पर अपनी बात रखी। उन्होंने चिकित्सा में अनिश्चितता को स्वीकार करने की जरूरत पर भी जोर दिया, क्योंकि बहुत कम चिकित्सकीय निर्णय पूरी तरह निश्चित उत्तरों पर टिके होते हैं।
कार्यक्रम में डॉ महेश माहेश्वरी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी संसाधन केंद्र गुणवत्तापूर्ण दिशानिर्देश तैयार करने के साथ-साथ क्षमता निर्माण (लोगों को प्रशिक्षित करने) के लिए भी प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में तकनीकी संसाधन केंद्र के प्रमुख अन्वेषक (प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर) डॉ गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि तकनीकी संसाधन केंद्र स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) ने देशभर में प्रमाण-आधारित दिशानिर्देश बनाने के लिए स्थापित किए हैं। ये केंद्र अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हैं, ताकि सिफारिशें पूरे देश में एक समान रहें। कार्यशाला का लक्ष्य ऐसे दिशानिर्देश तैयार करना है जो उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ शोध पर आधारित हों और देश की अपनी स्वास्थ्य प्राथमिकताओं और जरूरतों के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि ये निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी), आईसीएमआर और अन्य स्वास्थ्य एजेंसियों के साथ मिलकर बनाई जायें। इस अवसर पर डॉ अभिजीत भी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीजीआई चंडीगढ़ (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) की डॉ दीपिका बंसल और डॉ जोगेंद्र यादव तथा डीएचआर-आईसीएमआर, नई दिल्ली के डॉ सिद्धार्थ कपहतिया ने कार्यशाला में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कार्यशाला में डॉ अंबर कुमार सह-प्रमुख अन्वेषक के रूप में और डॉ गरिमा दुबे, रिसर्च एसोसिएट ने समन्वयक के रूप में भूमिका निभाई।
एम्स भोपाल, नागपुर, मंगलगिरि और उत्तरप्रदेश से आए 45 संकाय सदस्यों, पीएचडी विद्वानों, शोधकर्ताओं और रेजिडेंट चिकित्सकों ने तीन दिन में व्यवस्थित समीक्षा (सिस्टेमैटिक रिव्यू) और मेटा-विश्लेषण (मेटा-एनालिसिस) करना सीखा। इसमें शोध का सवाल तय करने से लेकर शोध पत्र लिखने तक का पूरा सफर शामिल रहा।
कार्यशाला में प्रतिभागियों ने मेटा-विश्लेषण और समीक्षा लेखन के व्यावहारिक सत्रों में समीक्षा के हर चरण पर काम किया। जांच करने के लिये प्रशिक्षण-पूर्व परीक्षण (प्री-टेस्ट) और प्रशिक्षण-पश्चात परीक्षण (पोस्ट-टेस्ट) लिए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। तीन माह बाद होने वाली अनुवर्ती बैठक में उनकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
सरल शब्दों में, व्यवस्थित समीक्षा का अर्थ है किसी विषय पर हुए सभी उपलब्ध शोधों को खोजकर क्रम से परखना। मेटा-विश्लेषण में कई शोधों के आंकड़ों को जोड़कर एक ठोस निष्कर्ष निकाला जाता है। इन्हीं समीक्षाओं के बाद राष्ट्रीय स्तर के इलाज संबंधी दिशानिर्देश (क्लिनिकल गाइडलाइन) तय किये जाते हैं। कार्यशाला का आयोजन एम्स भोपाल के डीएचआर तकनीकी संसाधन केंद्र (टेक्निकल रिसोर्स सेंटर) ने किया।


