खबरहेल्थ

देश भर में हवा की गिरती गुणवत्ता के बीच केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने जारी की पब्लिक हेल्थ अडवाइज़री

सांस की बढ़ती बीमारियों के चलते अक्टूबर के महीने में हॉस्पिटलाइज़ेशन के लिए बड़ी संख्या में क्लेम किए गए
o केयर हेल्थ इंश्योरेन्स के आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 25-26 में हॉस्पिटलाइज़ेशन के तकरीबन 8.2 फीसदी मामले सांस की बीमारियों से जुड़े थे; सितम्बर और अक्टूबर 2025 में इसमें 11-11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो वित्तीय वर्ष 25-26 के किसी भी महीने की तुलना में अधिक है
o वित्तीय वर्ष 25-26 में सांस की बीमारियों के लिए अस्पताल में भर्ती होने वाले 58 फीसदी मरीज़ 0-12 वर्ष के बच्चे और 60 से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक रहे
o 2025 के इन्हीं महीनों की तुलना में अप्रैल से जून 2026 में हर माह 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीज़ों द्वारा सांस की बीमारियों के लिए हॉस्पिटलाइज़ेशन क्लेम की संख्या लगातार बढ़ी है

इंदौर, 19 नवंबर, 2026: केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने एक पब्लिक हेल्थ अडवाइज़री जारी की है, जिसमें नागरिकों से इस सर्दी में वायु प्रदूषण से बचने के लिए एहतियाती उपाय करने की अपील की गई है। इंदौर में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। 19 नवंबर को एक्यूआई 236 तक पहुंच गया, जिससे शहर ‘अनहेल्दी’ कैटेगरी में आ गया है। पीएम 2.5 और पीएम10 के बढ़े हुए स्तर को देखते हुए, निवासियों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस की बीमारियों से पीड़ित मरीज़ों को सलाह दी जाती है कि वे लंबे समय तक बाहर रहने से बचें।

इस बीच बीमा कंपनी के क्लेम डेटा के मुताबिक सितंबर और अक्टूबर 2025 में सांस की बीमारियों के लिए हॉस्पिटलाइज़ेशन क्लेम में 11-11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो इस साल के किसी भी दूसरे महीने की तुलना में सबसे अधिक है। वित्तीय वर्ष 25-26 में सांस की बीमारियों के लिए अस्पताल में भर्ती होने वाले 58 फीसदी मरीज़ 0-12 वर्ष के बच्चे और 60 से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक रहे। इस अवधि के दौरान हॉस्पिटलाइज़ेशन के कुल क्लेम्स में से लगभग 8.2 फीसदी मामले सांस संबंधी बीमारियों के थे, इसमें भी अक्टूबर 2025 में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।

स्वास्थ्य संबंधी ये जोखिम उन लोगों के लिए विशेष रूप से चिंताजनक हैं जो अधिक संवेदनशील हैं। मंत्रालय की अडवाइजरी में बच्चों, गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों और बाहर काम करने वालों को विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी गई है। वित्त वर्ष 25-26 में सांस की बीमारियों के लिए हॉस्पिटलाइज़ेशन क्लेम्स में 0-12 साल के बच्चों की हिस्सेदारी 40 फीसदी थी। सितंबर और अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग आधा (दोनों महीनों में 48 फीसदी) हो गया। 60 साल और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों की हिस्सेदारी 17 फीसदी रही। अक्टूबर 2025 में, सांस की बीमारियों के लिए किए गए कुल क्लेम्स में 63 फीसदी क्लेम इन्हीं दोनों समूहों द्वारा किए गए।

इन परिणामों पर बात करते हुए मनीष डोडेजा, एक्ज़क्टिव डायरेक्टर एवं चीफ़ बिज़नेस ऑफिसर, केयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने कहा, “भारत में वायु प्रदूषण सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक लगातार बनी रहने वाली चुनौती का रूप ले चुका है। यह न केवल सांस और दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि इससे स्वास्थ्य देखभाल का खर्च भी बढ़ जाता है। किसी भी परिवार में गंभीर बीमारी होने पर उन्हें कई तरह की मुश्किलों से जूझना पड़ता है जैसे इलाज का भारी खर्च, काम से छुट्टी लेना और आर्थिक बोझ का बढ़ना। हालांकि हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है, लेकिन लोग खुद को प्रदूषण के संपर्क में आने से बचा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। यह समझना भी जरूरी है कि अचानक आई कोई बीमारी किसी परिवार पर कितना बड़ा आर्थिक असर डाल सकती है। इन जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने से परिवारों को अपने स्वास्थ्य के बारे में सही फैसले लेने और अचानक आने वाले इलाज के खर्चों के लिए तैयार रहने में मदद मिल सकती है।

केयर हेल्थ इंश्योरेंस लोगों को बचाव के लिए निम्नलिखित ऐहतियात बरतने की सलाह दी हैः
1. अपने इलाके का एक्यूआई रोज चेक करें। अगर यह 200 के पार चला जाए, तो बाहर एक्सरसाइज करने से बचें – खासकर सुबह जल्दी और देर शाम के समय बाहर न जाएं।
2. जब भी एक्यूआई ज़्यादा हो, अच्छी फिटिंग का एन95 मास्क पहन कर ही बाहर जाएं, ज़्यादा प्रदूषण के समय घर के भीतर ही रहें, दरवाज़े-खिड़कियां बंद करके रखें। हो सके तो घर में हेपा-फिल्टर एयर प्योरीफायर लगाएं।
3. बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं तथा अस्थमा, सीओपीडी, दिल की बीमारियों या डायबिटीज़ के मरीज़ों की विशेष देखभाल करें। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के अलावा नियमित दवाएं और इलाज लेना चाहिए, अपने साथ हमेशा इन्हेलर रखें।
4. सांस लेने में परेशानी, लगातार खांसी, छाती में घरघराहट, सीने में दर्द, दिल की धड़कन बढ़ने या चक्कर आने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। अपने आप कोई दवा न लें।
5. कूड़ा-कचरा, पत्तियां, फसलों का भूसा आदि न जलाएं। घर के भीतर भी अगरबत्ती, मॉस्क्युटो कॉयल आदि के कारण धुंआ न होने दें।
6. अपने हेल्थ इंश्योरेन्स कवरेज की समय-समय पर समीक्षा करते रहें। सुनिश्चित करें कि इलाज की बढ़ती लागत के बीच आपके इंश्योरेन्स का सम इंश्योर्ड भी पर्याप्त हो। देखें कि आपकी पॉलिसी में वर्चुअल कंसल्टेशन की सुविधा शामिल है या नहीं। इससे जरूरत पड़ने पर शुरुआती चिकित्सकीय सलाह लेने में मदद मिल सकती है।

बढ़ते प्रदूषण के बीच केयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने आम परिवारों और संवेदनशील लोगों से अपील की है कि अपना बेहतर ख्याल रखें। अपने हेल्थ कवर की समीक्षा करें, ताकि अचानक आने वाले इलाज के खर्च के लिए तैयार रह सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button