मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने आतंकबाद का पुतला जलाया


26 अप्रेल को सायं सात बजे मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के तत्वाधान में प्रदेश कार्यालय 5 नम्बर बस स्टॉप दुर्गा पेट्रोल पंप के सामने पहलगाम की घटना के विरोध में आतंकबाद का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया । पुतला दहन करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठोर ने इस आक्रोश सभा को संबोधित करते हुये कहा कि मुस्लिम आतंकियों ने धर्म पूछ कर गोलियां बरसा के निर्दोष हिन्दू पर्यटकों की बर्बर हत्या कर देने के वाले पाक आतंकियो को अब छोड़ा नहीं जायेगा । और इस घटना के बाद देश में छिपे छद्म आतंकी सचेत हो जाएं अब वे भी बचेंगे नहीं । आतंकबाद का पुतला दहन से पहले पाँच नम्बर मार्केट के दुकानदार भाइयों से आव्हान किया कि वे भी इस प्रदर्शन में सामिल हों । इसी क्रम में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विशाल संख्या मे एकत्रित होकर रैली निकाली गई और विरोध प्रदर्शन में आतंकवाद की शरणस्थली पाकिस्तान का पुतला जलाया गया ।
इस आक्रोश सभा को भोपाल जिला अध्यक्ष नागेश पाँडे , संगठन मंत्री अरुण विश्वकर्मा , तथा संगठन के कार्यकर्ता शिक्षक गुरदयाल रजक ने भी संबोधित किया । इस आक्रोश सभा का संचालन प्रदेश मीडिया टोली के वरिष्ठ सदस्य विकास सिंह चौहान ने किया ।



