मध्य प्रदेश

भारत भारती संस्कार जैन मंडल ने मनाया मदर्स डे

भारत भारती संस्कार जैन मंडल विदिशा ने मदर्स डे को अनोखे तरीके से मनाया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि मदरस डे के उपलक्ष्य में भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा पक्षियों के लिए विदिशा नगर में नागरिकों के लिए जल पात्र का वितरण किया गया। मंडल ने लोगों से आग्रह किया कि इस भीषण गर्मी में वह पक्षियों के लिए अपने-अपने घरों में इस जल पात्र में पानी की व्यवस्था अवश्य करें। ताकि किसी भी मूक जीव की मृत्यु जल अभाव के कारण ना हो सके। मंडल प्रमुख नीता सर्राफ के अनुसार इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए 150 प्लास्टिक के जल पात्र एवं 100 मिट्टी के जल पात्र, मंडल के सदस्य द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर भारत भारती संस्कार जैन मंडल के सदस्य श्रीमती नीता सर्राफ ,सपना जैन, सीमा जैन, संध्या जैन, पिंकी जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button