एम.पी. ट्रांसको के मार्गदर्शन से 400 के.व्ही. टावर पर चढ़ी महिला का सफल रेस्क्यू



भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के त्वरित एवं तकनीकी रूप से सटीक मार्गदर्शन के चलते 400 के.व्ही. इंदौर–नागदा / इंद्रा सागर – नागदा ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ी एक महिला का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई जा सकी। प्रशासन, स्थानीय नागरिकों तथा पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा एम.पी. ट्रांसको की सलाह पर तुरंत अमल किए जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
प्रातः
जानकारी मिलते ही एम.पी. ट्रांसको, इंदौर की टीम तत्काल ग्राम बौरसी, हातोद स्थित घटनास्थल के लिए रवाना की गई। मौके पर पहुंचकर कंपनी के सहायक अभियंताओं श्री राजेंद्र कनोजे एवं श्री रवीन्द्र पाटिल ने स्थिति का तकनीकी आंकलन किया और उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट सलाह दी कि कोई भी व्यक्ति टावर पर चढ़कर महिला को नीचे उतारने का प्रयास न करे। उन्होंने बताया कि थोड़ी ऊँचाई पर ही 400 के.व्ही. ट्रांसमिशन लाइन के इंडक्शन जोन में पहुंचने का गंभीर खतरा रहता है, जिससे बिना प्रत्यक्ष संपर्क के भी जानलेवा विद्युत प्रभाव हो सकता है।
एम.पी. ट्रांसको के मार्गदर्शन में परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से महिला को समझाइश दी। अंततः सहमति बनने के बाद महिला स्वयं सुरक्षित नीचे उतर आई और बड़ा हादसा टल गया।
-यह था मामला
ग्राम बौरसी, थाना नालधा (कुंडली) निवासी श्रीमती अज्जू बाई, पति सोनू, विवाह के पश्चात भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थीं। परिजनों की असहमति के चलते उन्होंने अपनी मांग मनवाने के उद्देश्य से 400 के.व्ही. इंदौर–नागदा ट्रांसमिशन लाइन के लोकेशन क्रमांक 71 स्थित टावर पर चढ़कर विरोध प्रकट किया। बाद में पढ़ाई जारी रखने की सहमति मिलने पर वे शांतिपूर्वक नीचे उतर आईं।
इस पूरी घटना में एम.पी. ट्रांसको की तकनीकी सतर्कता और समय पर दिए गए परामर्श से एक संभावित गंभीर दुर्घटना टल गई।
–



