एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में गाम्बिया देश का 61वां स्वतंत्रता दिवस भव्य रूप से मनाया गया

भोपाल। आज 14 फरवरी 2026 को एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में गाम्बिया देश का 61वां स्वतंत्रता दिवस भव्य रूप से मनाया गया। यूनिवर्सिटी कैंपस में गाम्बिया और भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद दोनों देशों का राष्ट्रगान हुआ। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के सभागार में रंगारंग कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किए गए, जिन्होंने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

गाम्बिया दूतावास का एलएनसीटी यूनिवर्सिटी पर भरोसा
मध्य भारत की प्रमुख निजी यूनिवर्सिटी एलएनसीटी यूनिवर्सिटी ने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सफल मेजबानी की। कार्यक्रम में अजी फॉतुमाता जूफ, फर्स्ट सेक्रेटरी गाम्बिया दूतावास,और इंद्राणी मूले, सलाहकार, अफ्रीकन स्टूडेंट असोसिएशन, गाम्बिया दूतावास, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर जय नारायण चौकसे, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूजाश्री चौकसे, डायरेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता, कुलपति डॉ एन के थापाक की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान गाम्बिया के देश भर से आये करीब 200 छात्र-छात्राएं का फ्री मेडिकल चेकअप भी किया गया ।

अफ्रीकी विद्यार्थियों के लिए गर्व और भावनात्मक क्षण
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत अफ्रीकी देशों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए यह आयोजन भावनात्मक और गर्व का अवसर रहा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भारत और गाम्बिया—दोनों देशों की फ्लैग होस्टिंग की गई, जो मित्रता और आपसी सम्मान का प्रतीक बनी।

भारत–गाम्बिया सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र
इस विशेष अवसर पर भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य गाम्बिया के पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को दोनों देशों की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया। कार्यक्रम ने युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई ऊर्जा दी।

ऐसा आयोजन पहली बार हुआ : अजी फॉतुमाता जूफ
अजी फॉतुमाता जूफ, फर्स्ट सेक्रेटरी गाम्बिया दूतावास ने अपने सम्बोधन में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिवार को गाम्बिया के 61वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत की किसी निजी यूनिवर्सिटी में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है, जो दोनों देशों की मजबूत मित्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने गाम्बिया के छात्रों को अपने देश से जुड़ाव का भाव दिया और भारत–गाम्बिया सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती प्रदान की है।

बहुसांस्कृतिक शिक्षा का सशक्त उदाहरण: जय नारायण चौकसे
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के फाउंडर जय नारायण चौकसे ने इस आयोजन को भारत और मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि किसी अफ्रीकी राष्ट्र के राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस का आयोजन यूनिवर्सिटी परिसर में होना एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की वैश्विक सोच और अंतरराष्ट्रीय विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी में अफ्रीका सहित विभिन्न देशों के छात्र अध्ययन कर रहे हैं, जो बहुसांस्कृतिक और समावेशी शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है।

विशेष स्कॉलरशिप की हुई घोषणा
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूजाश्री चौकसे ने अपने सम्बोधन में गाम्बिया के 61वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को भारत और अफ्रीका के बीच मजबूत होते शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि एलएनसीटी यूनिवर्सिटी हमेशा से अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस अवसर पर उन्होंने गाम्बिया से आए छात्र-छात्राओं के लिए विशेष स्कॉलरशिप देने की घोषणा की, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से दोनों देशों के बीच शिक्षा, शोध और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा मिलेगी तथा विद्यार्थियों को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button