मध्य प्रदेश
उप मुख्यमंत्री ने किये भगवान कामतानाथ के दर्शन

भोपाल 27 जून 2026/उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल चित्रकूट प्रवास के दौरान शनिवार को चित्रकूट स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान कामतानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कामदगिरि की परिक्रमा भी की। इस अवसर पर बालेंद्र गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



