वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर वृद्धजनों का सम्मान, उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को किया याद, आसरा वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई खुशियां
भोपाल 25 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर आसरा वृद्ध आश्रम शाहजहानाबाद में बुजुर्गों के सम्मान में एक आत्मीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा उनके साथ समय बिताकर खुशियां साझा की गईं।कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थितजनों ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में सेवा, समानता, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश भारती ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें समरसता, सामाजिक समानता और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। वृद्धजनों का सम्मान करना हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। वरिष्ठ समाजसेवी भगवान दास ढालिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों का सम्मान और सेवा करना सर्वोच्च मानवीय मूल्यों में शामिल है। ऐसे आयोजन हमें समाज के उन वरिष्ठजनों के साथ आत्मीयता साझा करने का अवसर देते हैं, महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलते हुए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए। कार्यक्रम के सूत्रधार अजय माचल भूरा पारोचे ने कहा कि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उन्हें सम्मानित करने का उद्देश्य समाज में सेवा, संवेदना और अपनत्व की भावना को मजबूत करना है। बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें अपनेपन का एहसास कराना ही इस आयोजन की सार्थकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश पवन पारोचे महामंत्री भाजपा सुरेश पारोचे भारती जी पीसी कनर्जी महेंद्र राठौर भगवानदास ढलिया भूरा पारोचे दिलीप ओसवाल परम कानजी अजय माचल शुभम संगेकर अजय माचल ललित मालवीय एडवोकेट जीवन भामरविक्रम विशाल धौलपुरिया संजय मारोठिया लोहट सुनील वंशकार राजेश पारोचे रोबिन पारोचे प्रकाश पथरोल श्री किशन नरवारे अशोक पारोचे




