डॉ. विनीत कुमार तिवारी लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित योग, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में समर्पित सेवा को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान



भोपाल । विश्व प्रसिद्ध लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की अंतर्राष्ट्रीय टीम ने भारत के प्रसिद्ध योग वैज्ञानिक , आनंद योग के प्रणेता , भोपाल के योग सांसद एवं भारतीय योग संसद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार तिवारी को लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान कर उनकी असाधारण सेवाओं को वैश्विक मान्यता दी है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य समारोह में गांधी जयंती के अवसर पर प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल चेयरमैन इंडिया डॉ. अविनाश डी. साकुंडे एवं रेजिडेंट कमिश्नर डॉ. मनीष शोभा शंकर राव गवई ने प्रदान किया । इस अवसर पर आचार्य लोकेश मुनि महाराज , मिस इंडिया मीनल राजपूत , आचार्य डॉ. संजय पी. हर्षे , वज्र विद्या संस्थान वाराणसी के प्राचार्य डॉ. सोनम योंडेन गुरुंग , डॉ. कंचन वैद्य , राखी शर्मा सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली की प्रसिद्ध गायिका कृष्णा वर्मा ने किया ।
प्रमाणपत्र संख्या LBOWRE6020176 के तहत जारी इस प्रतिष्ठित सम्मान में लिखा गया है कि डॉ. तिवारी को योग, आध्यात्मिकता, समग्र स्वास्थ्य, प्राकृतिक चिकित्सा, पर्यावरण जागरूकता, शिक्षा तथा प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपराओं के प्रचार-प्रसार में उनके विशिष्ट एवं निरंतर योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।
तीन दशकों से अधिक समय से डॉ. तिवारी योग की वैज्ञानिक समझ को आगे बढ़ाने, भारत के पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करने तथा भारत व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य, सद्भाव, शांति, आध्यात्मिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। भारतीय योग संसद के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में उन्होंने योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जन जागरूकता, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कई राष्ट्रीय अभियानों एवं पहलों को सफलतापूर्वक संचालित किया है।
उन्हें आनंद योग के संस्थापक के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। यह अनुशासन उनके गहन शोध पर आधारित है, जिसमें योग को आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति का सशक्त माध्यम बताया गया है। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां, योग क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता, अंतर्राष्ट्रीय सम्मान और सामाजिक-आध्यात्मिक विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता उनके योगदान को विशेष रूप से उल्लेखनीय बनाती है।
प्रमाणपत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यह सम्मान डॉ. विनीत कुमार तिवारी को “योग, मानवता, शांति, स्वास्थ्य और भारत की आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मान और प्रशंसा के प्रतीक के रूप में”
प्रस्तुत किया गया है।
यह प्रमाणपत्र लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के यूरोपियन यूनियन हेड डॉ. इवान गैसिना (क्रोएशिया) और अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश डी. साकुंडे (भारत) के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है।
यह उपलब्धि न केवल डॉ. तिवारी के व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि भारतीय योग परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को विश्व मंच पर स्थापित करने वाले उनके अथक प्रयासों का भी गौरवपूर्ण प्रमाण है।
भारतीय योग संसद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार तिवारी का यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान देशभर के योग साधकों, आध्यात्मिक चिंतकों और सांस्कृतिक संरक्षणकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
उल्लेखनीय है कि आनंद योग ट्रस्ट एवं भारतीय योग संसद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार तिवारी द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महासंघ , आनंद योग ट्रस्ट , योग महासंघ , योग भारत , अखिल भारतीय योग प्रशिक्षक संघ , अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा संघ के अध्यक्ष के रूप में अनेक राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों , अभियानों का संचालन किया गया।
वे एक प्रसिद्ध योग वैज्ञानिक, आध्यात्मिक नेता , इंजीनियर , अधिवक्ता , ज्योतिषाचार्य , वास्तु विद् , पर्यावरण विद् , शिक्षा विद् एवं सौंदर्य शास्त्री हैं।



